अमर उजाला
Mon, 5 May 2025
जाट की सफलता के बाद अब अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
सनी देओल ने आज एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।
वीडियो में सनी ड्राइव करते दिख रहे हैं। कार चलाते हुए सनी देओल वीडियो में कहते हैं ‘शूटिंग पर जा रहा हूं।’
वीडियो पहाड़ी इलाके का नजर आता है। जहां खूबसूरत वादियों से होते हुए अभिनेता शूटिंग के सेट पर पहुंचते हैं।
इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, “काम पर इस तरह ड्राइव करना…।”
हालांकि, अपने वीडियो में सनी देओल ने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया है और न ही ये बताया है कि वो किस फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहे हैं।
लेकिन जिस तरह के सेट की झलक दिखती है, उससे ये प्रतीत होता है कि वो ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के सेट पर ही पहुंचे हैं।
वो पहाड़ी इलाके में लगे सेट पर पहुंचते हैं। जहां कई गाड़ियां खड़ी हैं और सेना की वर्दी में कुछ जवान भी टहलते दिख रहे हैं। साथ ही सेट पर अलग-अलग कैंप जैसे लगे हैं।
‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
वरुण धवन की इस फिल्म में हीरोइन बनेंगी मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा