अमर उजाला
Thu, 9 October 2025
जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं। फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी हैं।
फिल्म ने 7वें दिन महज 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अब तक 38.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
बता दें फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। हालांकि अब फिल्म की कमाई गिरती नजर आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम रोल में हैं।
फिल्म को करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खैतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म की कहानी शशांक खैतान और इशिता मोइत्रा ने लिखी है। शशांक ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने फहराया 300 करोड़ का झंडा