अमर उजाला
Fri, 10 October 2025
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' दो अक्तूबर को रिलीज हुई थी।
इसमें रोहित शराफ और सान्या मल्होत्रा भी हैं। शुरूआत में फिल्म की काफी चर्चा थी।
पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
इसके बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली।
आठवें दिन गुरुवार को फिल्म ने सिर्फ 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इस फिल्म ने अब तक कुल 40.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
खबरों के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है। पहले हफ्ते में फिल्म अपना बजट नहीं निकाल पाई है।
फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं। इसे करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खैतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस किया है।
आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा 2' का कब्जा, कमाए इतने करोड़