अमर उजाला
Fri, 3 October 2025
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ से हो रही है।
अब ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
वरुण-जान्हवी की फिल्म ने 9 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की है।
‘कांतारा चैप्टर 1’ के क्रेज के सामने ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की ये शुरुआत खराब नहीं कही जा सकती है।
हालांकि, मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर इस कलेक्शन में और भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं। फिल्म में कॉमेडी और रोमांस का मिश्रण है।
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। फिल्म में वरुण-जान्हवी के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
‘कांतारा चैप्टर 1’ की आंधी में उड़ी बाकी फिल्में, ओपनिंग डे पर कमा डाले इतने करोड़