अमर उजाला
Fri, 17 October 2025
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं।
वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद यह फीकी पड़ती नजर आई।
फिल्म ने बीते दिन गुरुवार को 99 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने बॉक्स ऑफिस पर 15 दिनों में अभी तक कुल 55.1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म अभी तक इस आंकड़े को भी नहीं पार कर पाई है।
इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।
फिल्म में वरुण-जान्हवी के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदारों में हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने लाल साड़ी में दिखाई अदाएं, एथनिक ड्रेस में नजर आईं पलक तिवारी