बॉक्स ऑफिस पर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की हालत पस्त, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

अमर उजाला

Sat, 18 October 2025

Image Credit : एक्स

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं।

Image Credit : एक्स

वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी। अब फिल्म की कमाई गिरती नजर आ रही है।

Image Credit : एक्स

फिल्म ने बीते दिन शुक्रवार को 89 लाख रुपये कमाए। वहीं इसने गुरुवार को 01 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 16 दिनों में अभी तक कुल 56 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म अभी तक इस आंकड़े को भी नहीं पार कर पाई है।

Image Credit : सोशल मीडिया

इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। 

 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म में वरुण-जान्हवी के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदारों में हैं।

Image Credit : X

'कांतारा चैप्टर 1' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन

एक्स
Read Now