अमर उजाला
Sat, 15 June 2024
अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस सुरैया का जन्म 15 जून 1929 को लाहौर में हुआ था, उनका पूरा नाम सुरैया जमाल शेख था, आज उनका जन्मदिवस है
सुरैया बेहतरीन अदाकारा के साथ साथ एक अच्छी गायिका भी थीं, सुरैया ने अपना एक्टिंग डेब्यू बचपन में ही एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया था
फिल्म 'मैडम फैशन' में आई थी, इस फिल्म का निर्देशन जद्दनबाई हुसैन ने किया था, 1943 की फिल्म ‘इशारा’ ने उन्हें रातोंरात फिल्म स्टार बना दिया
सुरैया की अदाकारी और गायिकी दोनों के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब थे, उनकी कातिलाना खूबसूरती देखने के लिए लोग कई घंटे इंतजार किया करते थे
मुंबई में मरीन ड्राइव के पास उनके घर ‘कृष्णा महल’ के बाहर उनके फैंस की लाइन लगी रहती थी, कभी-कभी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ता था
सुरैया ने हर बड़े स्टार्स के साथ फिल्में कीं, कई बड़े सितारे चाहते थे कि सुरैया के साथ वे फिल्में करें, उन्होंने फिल्मों के साथ साथ सदाबहार गाने भी दिए हैं
फिल्मों में आने से पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे कोरतल्ला शिवा