अमर उजाला
Sun, 18 May 2025
साउथ अभिनेता सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।
‘रेट्रो’ का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े बतौर लीड एक्ट्रेस हैं।
अब जल्द ही यह फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध होगी। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही इसके डिजिटल रिलीज की घोषणा कर दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘रेट्रो’ 5 जून, 2025 से ओटीटी पर हिंदी सहित सभी भाषाओं में उपलब्ध होगी।
यह फिल्म एक गैंगस्टर लव ड्रामा है। फिल्म में जोजू जॉर्ज, विधु, जयराम, नासर और अन्य लोग शामिल है।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 59.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
‘रेट्रो’ ने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी, लेकिन इसकी कमाई में लगातार गिरावट आती रही।
टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ ने ओपनिंग डे पर किया कमाल, जानें कुल कमाई