'कान' डेब्यू की यादों में खोईं हेली, बताया- सबसे खूबसूरत दिन कान फिल्म फेस्टिवल 2024 की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इसी बीच टीवी अभिनेत्री हेली शाह ने अपने 'कान' डेब्यू को याद किया है अभिनेत्री ने 2022 में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया था उन्होंने हाल ही में अपनी यादों के पिटारे से इस खूबसूरत दिन की तस्वीरें साझा की हैं हेली ने तस्वीरें साझा कर लिखा, 'यह दिन, 2022, कितना मजेदार था, मेरी गैलरी ने मुझे उस खूबसूरत दिन को फिर से देखने पर मजबूर कर दिया' 2022 में हेली के 'कान' लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था ....