अमर उजाला
Tue, 1 April 2025
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी खूबसूरती के कारण सिनेमा जगत में छाई रहती हैं।
आज जानेंगे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिनकी लंबाई सबसे ज्यादा है।
‘ओम शांति ओम’ फिल्म से चर्चिच अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। दीपिका की हाइट की बात करें, तो वह 5 फिट 7 इंच लंबी हैं, जो एक अच्छी हाइट मानी जाती है। आपको बताते चलें कि अभिनेत्री बैंडमिंटन खिलाड़ी भी रही हैं।
इस अभिनेत्री की हाइट दीपिका से थोड़ी ज्यादा है, कैटरीना कैफ 5 फिट 8.5 इंच लंबी हैं।
क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की हाइट भी किसी से कम नहीं हैं। यह कई अभिनेताओं को भी टक्कर देती हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि अभिनेत्री की लंबाई 5 फिट 9 इंच है।
‘कॉकटेल’ फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री की लंबाई 5 फिट 8 इंच है।
मिस वर्ल्ड विजेता अभिनेत्री ने भी शानदार फिल्मे कीं हैं, जिनमें ‘बीवी नंबर वन’ और ‘नायक’ फिल्मों से वह चर्चित रहीं। अगर हाइट की बात करें तो सुष्मिता सेन 5 फिट 9 इंच की हैं।
‘हाउसफुल 4’ अभिनेत्री कृति सैनन, जिनकी लंबाई 5 फिट 10 इंच है। कृति सैनन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद अभिनय की दुनिया में कमाल किया।
बॉलीवुड की अगर सबसे लंबी अभिनेत्री के बारे में बात करें तो वह हैं युक्ता मुखी, जो 1999 में मिस वर्ल्ड विजेता रही हैं। इनकी हाइट 5 फिट 11 इंच है। ये कई अभिनेताओं की लंबाई को टक्कर देती नजर आती हैं। 2002 में आई ‘प्यासा’ जैसी फिल्मों में इन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी
सोनम बाजवा-तेजस्वी प्रकाश की कातिलाना अदा, फैंस के उड़ जाएंगे होश