अमर उजाला
Thu, 15 May 2025
78वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जो 24 मई तक चलना है।
इस समारोह में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शिरकत करेंगी। जिनमें ऐश्वर्या राय से लेकर जैकलीन फर्नांडीज तक का नाम शामि है।
बॉलीवुड के अलावा कान में इससे पहले साउथ के भी कई स्टार्स अपना जलवा बिखेर चुके हैं। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से साउथ स्टार्स हैं शामिल।
साउथ की मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने साल 2022 में कान में अपना डेब्यू किया था। इलैबोरेट स्ट्रैपलेस गाउन में अभिनेत्री रेड कार्पेट पर उतरी थीं।
सुपरस्टार कमल हासन भी कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। वो साल 2022 में इस इवेंट में नजर आए थे।
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी कान की रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जादू चला चुकी हैं। वो 2022 में समारोह का हिस्सा बनी थीं।
शाहरुख खान की जवान के निर्देशक एटली भी कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतर चुके हैं। वो साल 2023 में समारोह में शामिल हुए थे।
एक्टर-सिंगर धनुष ने साल 2018 में कान के रेड कार्पेट पर कदम रखा था। वो अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर’ के प्रमोशन के लिए वहां पहुंचे थे।
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2022 में कान की रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया था।
राघव जुयाल ने बॉर्डर पर जान गंवाने वालों के लिए की प्रार्थना, यूजर बोले- बहुत जल्दी याद आ गया..