अमर उजाला
Fri, 17 January 2025
राशा थडानी हाल ही में 'आजाद' फिल्म से डेब्यू करने के लिए सुर्खियों में हैं, फिल्म का गाना 'उई अम्मा' काफी मशहूर हुआ
अब राशा की करीबी दोस्त और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया उनका समर्थन करने के लिए आगे आईं
राशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें तमन्ना के साथ वह 'उई अम्मा' गाने पर डांस करती दिखीं
इस गाने पर तमन्ना और राशा ने मजेदार एक्सप्रेशंस के जरिए डांस किया, खास सरप्राइज इसमें विजय ने दिया
वीडियो के अंत में विजय वर्मा ने भी गाने पर डांस किया, जिसके बाद वे तीनों एक फ्रेम में दिखे
फैंस इस वीडियो के देख उत्साहित हो गए और मजेदार प्रतिक्रिया साझा की
फैंस ने कहा कि जब 'आज की रात-उई अम्मा से मिली', वहीं अन्य फैंस ने उनकी ट्विनिंग की तारीफ की
फिल्म आजाद आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, पहले दिन फिल्म ने 1.42 करोड़ रुपये की कमाई की
राशा थडानी या खुशी कपूर, कौन है सोशल मीडिया स्टार? जानें किसके कितने फॉलोअर्स