तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘ओडेला 2’ रही फीकी, ‘गुड बैड अग्ली’ की रफ्तार जारी, जानिए कलेक्शन

अमर उजाला

Sat, 19 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

इन दिनों सिनेमाघरों में दो दक्षिण भारतीय फिल्में ‘गुड बैड अग्ली’ और ‘ओडेला 2’ दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘ओडेला 2’ में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं, वहीं ‘गुड बैड अग्ली’ में साउथ के पॉपुलर एक्टर अजित नजर आ रहे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

जानिए, शनिवार के दिन इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।  

Image Credit : यूट्यूब

तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘ओडेला 2’ की बात की जाए तो इसे थिएटर में आज तीसरा दिन है। फिल्म ने तीसरे दिन 34 लाख रुपये कमाए हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘ओडेला 2’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक इसने 1.9 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट लगभग 24 करोड़ रुपये बताया गया है।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @sampathnanditeamworks

फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ की बात की जाए इसे थिएटर में लगे हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 10वें दिन 2.61 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@ajithkumar_offll

फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का कुल कलेक्शन भी 127.51 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। 

 

Image Credit : एक्स@Adhikravi

अजित की दक्षिण भारत में फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है, इस बात का फायदा फिल्म को मिला है। इस फिल्म का एक्शन, ड्रामा दर्शकों को पसंद आया है।

Image Credit : यूट्यूब

कार रेसिंग के दौरान फिर हुआ अजित कुमार का एक्सीडेंट, टीम ने जारी किया बयान

इंस्टाग्राम@ajithkumar_offll
Read Now