अमर उजाला
Tue, 8 April 2025
तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अभिनेत्री राक्षसों से का सामना करती नजर आईं।
ट्रेलर रिलीज से पहले तमन्ना ने बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन किया। इस दौरान अभिनेत्री को काफी भावुक देखा गया।
वह भगवान के सामने हाथ जोड़े और काफी भावुक नजर आईं। इस दौरान उन्होंने साड़ी पहन रखी थी और माथे पर तिलक लगाया था।
दर्शन के दौरान अभिनेत्री की आंखों में आंसू देखा जा सकता है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैंस को काफी लंबे समय से फिल्म का इंतजार था। तमन्ना की ‘ओडेला 2’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म में तमन्ना भाटिया के अलावा हेबाह पटेल, वशिष्ठ एन सिम्हा, युवा, नागा महेश, वामशी, गगन विहारी, सुरेंद्र रेड्डी, भूपाल और पूजा रेड्डी जैसे कलाकार शामिल हैं।
मां बनने के सवालों से परेशान हुईं अंकिता, खास अंदाज में दिया जवाब