कॉमेडी के साथ विवादों से भी रहा है तन्मय का नाता कॉमेडियन तन्मय भट्ट युवाओं के बीच काफी ज्यादा मशहूर हैं वह हर साल आज ही के दिन जन्मदिन मनाते हैं फैंस को तन्मय के यूट्यूब वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है कॉमेडी के अलावा वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं एक बार लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाने की वजह से वह मुश्किलों में घिर गए थे इस बात को लेकर महाराष्ट्र के कई राजनीतिक दलों ने उनका जमकर विरोध भी किया था एंटरटेनमेंट डेस्क