अमर उजाला
Wed, 23 July 2025
एक लंबे अरसे बाद अनुपम खेर ने निर्देशन में कदम रखा और लेकर आए ‘तन्वी द ग्रेट’।
मगर अफसोस कि अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ बॉक्स ऑफिस पर मोहित सूरी की ‘सैयारा’ के शोर में दब गई।
बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन बिताने के बाद भी ‘तन्वी द ग्रेट’ की कमाई में कोई सुधार होते नहीं दिख रहा है।
पहले दिन ‘तन्वी द ग्रेट’ ने सिर्फ 40 लाख रुपए के कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर की थी।
अब अपने पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 11 लाख रुपए ही रह गई।
इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 12 लाख रुपए का कलेक्शन किया था।
इस तरह से पांच दिनों में ‘तन्वी द ग्रेट’ सिर्फ 1.83 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है।
फिल्म की इस हालत को देखते हुए ऐसा लगता भी नहीं है कि ‘तन्वी द ग्रेट’ अपने बजट तक को निकाल पाएगी।
चहल संग डेटिंग रूमर्स के बीच शादी को तैयार महवश, बताई तारीख