अमर उजाला
Thu, 24 July 2025
अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष करती नजर आ रही है।
बॉक्स ऑफिस पर छह दिन बिताने के बाद भी ‘तन्वी द ग्रेट’ अभी तक 2 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छू पाई है।
अपने छठे दिन बुधवार को ‘तन्वी द ग्रेट’ सिर्फ 8 लाख रुपए ही जुटा पाई।
इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 11 लाख रुपए की कमाई की थी।
इस तरह से छह दिनों में ‘तन्वी द ग्रेट’ का कुल कलेक्शन सिर्फ 1.91 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
ऐसे में अब ‘तन्वी द ग्रेट’ के अगले हफ्ते तक पहुंचने की उम्मीद भी बहुत कम है।
वहीं फिल्म अपने बजट से भी काफी दूर है। ‘तन्वी द ग्रेट’ का बजट लगभग 50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
‘तन्वी द ग्रेट’ को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है। ऐसे में देखना ये है कि क्या वीकेंड पर ‘तन्वी द ग्रेट’ की कमाई में कुछ उछाल आती है या नहीं।
बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुक रही 'सैयारा' की आंधी, जानें अब तक का कलेक्शन