अमर उजाला
Wed, 26 March 2025
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अब अपने समापन के आखिरी दौर में है, जहां कई सितारों ने शिरकत की।
तेजस्वी प्रकाश फाइनल की रेस में शामिल हैं। उनके डिश जजों को खूब पसंद आ रहे हैं।
अब शेफ विकास खन्ना नेे तेजस्वी प्रकाश की एक डिश को अपने न्यूयॉर्क के रेस्तरां में परोसने का फैसला किया है।
अभिनेत्री के इस खास व्यंजन का नाम है बॉम्बोलोनी डोसा, जिसका स्वाद अब विदेशों में छाएगा।
इस बात की जानकारी शेफ विकास ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में दी है।
यह डिश उनके न्यूयॉर्क स्थित होटल के पहली वर्षगांठ के अवसर पर 28 मार्च को मेनू में शामिल किया जाएगा।
साथ ही विकास ने कहा कि किसी प्रतियोगी के डिश को पहली बार वह अपने रेस्तरां में परोसे रहे हैं, उन्हें गर्व है।
पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा- 'सिकंदर' और 'एल 2 एम्पुरान' में कोई कंपटीशन नहीं