अमर उजाला
Mon, 24 February 2025
हाल ही में ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ टीवी सीरियल टीम का गेट टुगेदर हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।
टीवी शो के कलाकार कुणाल करण कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें टीवी शो की पूरी टीम नजर आ रही है।
इस स्टोरी पर एक कैप्शन लिखा हुआ है कि ‘कुछ रिश्ते बदलते नहीं’। साथ ही सभी कलाकारों को टैग किया गया है।
एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है, #NBTNMKK का रीयूनियन लगभग दशकों के बाद।
‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ टीवी सीरियल एक हिंदी भाषा ड्रामा शो था, जिसका प्रसारण 9 जनवरी 2012 से 12 सितंबर 2013 तक कलर्स टीवी चैनल पर हुआ था।
इस शो को सनशाइन प्रोडक्शन बैनर तले तैयार किया गया था। इसमें कुणाल करण कपूर , आकांक्षा सिंह, अशनूर कौर ने अभिनय किया था।
करिश्मा तन्ना ने समुद्र किनारे खास अंदाज में बिताया संडे