टेलीविजन के इन सितारों के डूबते करियर को ओटीटी ने बचाया टीवी इंडस्ट्री में कई बार किसी सीरियल के बंद हो जाने के बाद उस सीरियल के कलाकारों को काम नहीं मिल पाता है आइए आज आपको कुछ ऐसे ही टीवी स्टार्स से मिलवाते हैं, जो टेलीविजन इंडस्ट्री में पहले तो काफी मशहूर थे लेकिन उन्हें बाद में कोई काम नहीं मिला अपने डूबते करियर को बचाने के लिए इन सितारों ने वेब सीरीज में काम करना शुरू कर दिया इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बरुण सोबती का है, वेब सीरीज 'असुर' से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है वहीं, सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के बंद हो जाने के बाद साक्षी तंवर ने भी ओटीटी का रुख किया सीरियल 'बेहद' से मशहूर हुईं अभिनेत्री जेनिफर विंगेट को भी टेलीविजन इंडस्ट्री में जब काम नहीं मिला, तब उन्होंने वेब सीरीज में काम किया जेनिफर की वेब सीरीज 'कोड एम' में दर्शकों ने उनके काम को काफी सराहा है मोहित रैना ने भी वेब सीरीज 'भौकाल' से खूब पैसे कमाए हैं dd