जब गौरव खन्ना को ‘अनुपमा’ सीरियल में कास्ट करने पर उठे सवाल? अभिनेता ने साझा किया किस्सा

अमर उजाला

Tue, 22 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial

गौरव खन्ना हाल ही में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के विनर बने हैं। इससे पहले वह सीरियल 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे थे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सीरियल 'अनुपमा' को लेकर ही एक बड़ा खुलासा गौरव खन्ना ने किया है। वह पिंकविला से की गई बातचीत में बताते हैं कि जब प्रोड्यूसर राजन शाही ने उन्हें सीरियल में लिया तो कई लोगों ने सवाल उठाए? 

Image Credit : इंस्टाग्राम

गौरव खन्ना कहते हैं, 'कई लोगों ने प्रोड्यूसर राजन शाही से कहा कि गौरव से बड़े एक्टर्स इंडस्ट्री में हैं, उन्हें सीरियल 'अनुपमा' में लो।'

Image Credit : इंस्टाग्राम

गौरव आगे कहते हैं, 'राजन शाही सर ने मुझ पर भरोसा किया। मैंने भी आगे चलकर उनका भरोसा बरकरार रखा।'

Image Credit : Gaurav Khanna instagram

गौरव खन्ना बताते हैं कि उन्होंने अपने किरदार अनुज कपाड़िया के लुक को बेहतर बनाने के लिए खुद शॉपिंग की थी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

गौरव खन्ना का नाम हाल ही में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर के रोल के लिए भी सामने आया है। साल 2000 का ये आइकोनिक सीरियल दोबारा बनने वाला है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

गौरव खन्ना ने हाल ही में बताया था कि वह आगे रियालिटी शो करने में ज्यादा रुचि लेना चाहेंगे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

क्या नए एसीपी की हो जाएगी 'सीआईडी' से छुट्टी?

इंस्टाग्राम
Read Now