अमर उजाला
Fri, 27 June 2025
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘लाफ्टर शेफ 2’ के सेट से कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं।
यह तस्वीरें शो के आखिर एपिसोड यानी पैकअप की हैं। ‘लाफ्टर शेफ 2’ शो अब खत्म हो रहा है।
इन तस्वीरों के साथ अंकिता ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है, ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2 हमें नई कहानियां, मजबूत रिश्ते और ढेर सारी हंसी देने के लिए शुक्रिया। पहले दिन से लेकर आखिरी पैक-अप तक, हर पल, हर कुलीग, हर एपिसोड बहुत खास था।’
अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के साथ एक रोमांटि फोटो भी शेयर किया है। विक्की भी ‘लाफ्टर शेफ 2’ में अंकिता के साथ नजर आते थे।
अंकिता ने एल्विश यादव और पति विक्की जैन के साथ एक तस्वीरें साझा की हैं।
करण कुंद्रा के साथ भी अंकिता ने फोटाे क्लिक की हैं। इन दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
समर्थ जुरेल के साथ भी अंकित ने एक फनी फोटो शेयर किया। समर्थ ने पूरे शो में अंकिता को खूब हंसाया है।
लाफ्टर शेफ की पूरी टीम, कंटेस्टेंट्स के साथ भी एक तस्वीर अंकिता ने शेयर की हैं। इसमें सब काफी खुश नजर आ रहे हैं।
क्या ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में दिखेगी रेंटल हसबैंड की स्टोरी? सीरियल में आया नया मोड़