अस्पताल के बेड पर दिखे अंकिता-विक्की, फैंस की बढ़ी चिंता अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की गिनती टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल में होती है जोड़े को अक्सर अपनी बॉन्डिंग से फैंस को कपल गोल देते देखा जाता है हालांकि, इसी बीच जोड़े के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को अस्पताल के बेड पर देखा जा रहा है तस्वीरों में अंकिता लोखंडे के हाथ पर प्लास्टर बंधा नजर आ रहा है पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने लिखा है, 'बीमारी और स्वास्थ्य में एक साथ' सीटिए