अमर उजाला
Sat, 7 February 2026
टीवी शो 'अनुपमा' की अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने अपने पति के साथ कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
अभिनेत्री ने अपनी शादी की 13वीं सालगिरह पर तस्वीरें शेयर करते हुए एक शानदार पोस्ट लिखी है।
रुपाली ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह अपने पति के साथ बीच पर काफी खुश हैं।
तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा 'तेरह है पर मेरा है। रुद्रांश के पापा आपको 13वां साल मुबारक।'
आगे उन्होंने लिखा 'हमेशा मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया। मैं आपके साथ बूढ़ी होना चाहती हूं।'
आपको बता दें कि रुपाली गांगुली ने 2013 में व्यवसायी अश्विन वर्मा के साथ शादी की थी।
साल 2013 में ही दोनों ने अपने पहले बच्चे रुद्रांश का स्वागत किया था।
रुपाली ने फिल्म 'साहेब' (1985) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
क्यों दूसरों के कॉल काट देती हैं निया शर्मा? पोस्ट शेयर कर बताई वजह