पैपराजी की इस हरकत पर फूटा आयशा खान का गुस्सा 'बिग बॉस 17' की प्रतियोगी आयशा खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं आयशा खान अपने एक ताजा बयान को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं अभिनेत्रियों को अलग-अलग एंगल से कैप्चर किए जाने पर आयशा का गुस्सा फूट पड़ा है आयशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अभिनेत्रियों को उनके आउटफिट को समायोजित करते समय कैद कर लिया जाता है' आयशा ने जोड़ा, 'ये क्या एंगल है? आप कहां जूम कर रहे हैं?' आयशा यहीं नहीं रुकीं और बोलीं, 'क्या एक महिला इस डर के बिना अपनी इच्छानुसार कपड़े नहीं पहन सकती कि कोई कहां से किस एंगल से क्लिक करेगा' सीटिए