अमर उजाला
Thu, 26 June 2025
हाल ही में टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का नया सीजन शुरू हुआ है। इसमें लीड रोल में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी नजर आ रहे हैं।
शिवांगी इसमें भाग्यश्री और हर्षद चोपड़ा ऋषभ का किरदार निभा रहे हैं। यह एक रोमांटिक ड्र्रामा सीरियल है।
हाल ही में इस सीरियल में एक नया मोड़ देखने को मिला है। भाग्यश्री (शिवांगी जोशी)जिस लड़के से शादी करने वाली थी, वह धोखेबाज निकलता है।
भाग्यश्री धोखेबाज आदमी से शादी नहीं करती है। मगर अचानक भाग्यश्री के मां-पिता, उससे मिलने आ जाते हैं, जो बरसों से उससे नाराज हैं। वह भाग्यश्री के पति से मिलना चाहते हैं।
इस सिचुएशन में हर्षद का किरदार यानी ऋषभ, भाग्यश्री का नकली पति या कहें रेंटल हसबैंड बनेगा। सोशल मीडिया पर मौजूद सीरियल के प्रोमो में ऐसी झलक मिली है।
यह पहला सीरियल नहीं है, जिसमें रेंटल हसबैंड या नकली पति का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है, साउथ इंडिया में ऐसी फिल्में बन चुकी हैं। साथ ही कोरियन सीरीज में भी ऐसा कॉन्सेप्ट देखने को मिला है।
पिंक अनारकली सूट में हिना खान की दिलकश अदाएं