अमर उजाला
Fri, 25 April 2025
सीरियल ‘उड़ने की आशा’ ने 15वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। इस सीरियल की टीआरपी 1.9 रही।
दूसरे नंबर पर रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ रहा। इसकी टीआरपी इस हफ्ते 1.9 रही है।
‘मंगल लक्ष्मी-लक्ष्मी का सफर’ सीरियल तीसरे नंबर पर रहा, इसकी टीआरपी 1.7 है।
‘ये रिश्ता का क्या कहलाता है’ चौथे नंबर पर है, इसकी टीआरपी भी 1.7 ही रही है।
इस बार लिस्ट में जादू तेरी नजर सीरियल की स्थिति बेहतर हुई है, इस बार यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहा, इसकी टीआरपी 1.6 रही है।
सीरियल ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ छठे स्थान पर रहा, इसको 1.6 की टीआरपी मिली है।
टीआरपी लिस्ट में सातवें नंबर पर सीरियल ‘मंगल लक्ष्मी’ और आठवें स्थान पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है। वहीं ‘झनक’ और ‘लाफ्टर शेफ 2’ को नौवां और दसवां स्थान मिला है।
सीआईडी में शिवाजी साटम को रिप्लेस किए जाने पर ट्रोल हुए पार्थ समथान, जानिए एक्टर ने क्या कहा?