अमर उजाला
Wed, 22 November 2023
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जोड़ी इन दिनों 'बिग बॉस 17' में नजर आ रही है
टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक विक्की और अंकिता के बीच शो ेमें लगातार तकरार देखने को मिल रही है
विक्की और अंकिता के बीच तकरार दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है
जहां पिछले दिनों अंकिता को बीबी हाउस में विक्की जैन को गाली देते देखा गया था
वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता को विक्की को चप्पल मारते देखा गया
दरअसल, विक्की ने खेल-खेल में पीछे से अंकिता की गर्दन पकड़ ली थी और उन्हें खींच लिया था
अंकिता के लाख कहने पर भी विक्की ने उन्हें नहीं छोड़ा
हंसी-मजाक के दौरान अंकिता विक्की को मारने के लिए उसके पीछे दौड़ीं
इन TV स्टार्स के कमबैक पर टिकीं फैंस की निगाहें