भाईजान ने शूट किया 'बिग बॉस 17' का प्रोमो, लीक हुई तस्वीर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों टीवी के चर्चित शो बिग बॉस 17 को लेकर चर्चा में हैं शो के फैंस भी 17वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस बीच सलमान खान ने अपने अपकमिंग शो का प्रोमो भी शूट कर लिया है दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेता की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 17 अक्टूबर के मीड में प्रसारित होगा बिग बॉस के सेट से सलमान खान की एक तस्वीर लीक हो गई है तस्वीर में सलमान खान कव्वाली सिंगर के लुक में नजर आ रहे हैं उनका यह लुक 70 और 80 के दशक के गानों की याद दिलाएगा, जहां कव्वाली गानों में हीरो पंख वाली टोपी पहनते थे बता दें कि इस सीजन की स्टाइलिंग अलग होने वाली है क्योंकि एक्टर बाल्ड लुक में हैं ..........................