शादी के सवाल से शरमा गईं फलक, अविनाश की मुस्कान ने खोला राज 'बिग बॉस ओटीटी 2' से फलक नाज और अविनाश सचदेव ने काफी सुर्खियां बटोरीं सलमान खान के शो में फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी घर से बाहर आने के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार है और कई बार एक साथ नजर आते हैं हाल ही में फलक और अविनाश का एक वीडियो सामने आया, जहां दोनों ने एक साथ पार्टी में एंट्री लते हुए नजर आ रहे हैं दोनों को एक-साथ देख पैपराजी ने उनसे पूछा, 'क्या हम अब सीधा शादी का कार्ड एक्पेक्ट करें?' यह सुनते ही फलक शर्म से लाल हो गईं और वह पीछे मुड़ कर हंसने लगीं वहीं, इस सवाल का जवाब दिए बिना दोनों मुस्कुराकर वहां से चले गए ...............................