अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
जल्द ही सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इसमें जज के तौर पर विकास खन्ना, रणवीर बरार और फराह खान नजर आ रहे हैं।
शो में प्रतियोगी के तौर पर गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, फैजु जैसे टीवी एक्टर्स नजर आ रहे हैं।
फिनाले एपिसोड में इन प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाने शेफ संजीव कपूर आएंगे। साथ ही कुछ और कलाकार भी फिनाले एपिसोड में शामिल होंगे। जिसमें चंकी पांडे भी शामिल हैं।
चंकी पांडे के अलावा प्रतियोगी तेजस्वी प्रकाश के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के फिनाले एपिसोड में नजर आएंगे। वह तेजस्वी को सपोर्ट करने के लिए पहुंचेंगे।
जब ‘अनुपमा’ सीरियल देखकर एक महिला ने सुनाया अपना दुख, क्या रहा रुपाली का रिएक्शन?