चाहत खन्ना की खूबसूरती कमाल, शादी में बवाल, सुकेश संग जुड़ा नाम टीवी की मशहूर अभिनेत्री चाहत खन्ना 17 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं टीवी शोज के जरिए चाहत खन्ना फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं चाहत खन्ना अपनी अदाकारी के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी प्रसिद्ध हैं 'कुबूल है' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे सीरियल में काम करने वाली चाहत ने 16 साल की उम्र में करियर शुरू कर दिया थी चाहत खन्ना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी महज कुछ महीनों में टूट गई थी चाहत ने दूसरी शादी साल 2013 में फरहान मिर्जा संग रचाई थी, दोनों की दो बेटियां भी हैं लेकिन चाहत ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए फरहान से साल 2018 में तलाक ले लिया था चाहत खन्ना का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर से भी जुड़ा था ......