राम कपूर ने किया ऐसा काम, चाहत खन्ना बन गईं अभिनेता की फैन

अमर उजाला

Sun, 13 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@chahattkhanna

हाल ही टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने अभिनेता राम कपूर से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। वह बताती हैं कि एक घटना के कारण वह राम कपूर की फैन हो गईं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@chahattkhanna

हाल ही में Hautterfly से की गई बातचीत में चाहत बताती हैं कि वह कुछ साल पहले सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं ’ की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग के दौरान एक शख्स सेट पर आया। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@chahattkhanna

चाहत आगे बताती हैं, ‘सेट पर जो शख्स आया था तो मुझे परेशान कर रहा था, यह सब राम कपूर ने देख लिया।’ 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@chahattkhanna

चाहत बताती हैं कि राम कपूर आगे आए और उस शख्स से लड़ने लगे जो उन्हें तंग कर रहा था।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

राम कपूर ने जिस तरह से चाहत को सपोर्ट किया, उससे वह काफी खुश हुईं, इसके बाद वह राम कपूर की बहुत बड़ी फैन बन गईं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं ’ में साक्षी तंवर भी मुख्य भूमिका में थीं। साक्षी के बारे में भी चाहत बताती हैं कि वह बड़ी बहन के जैसी हैं, हमेशा सपोर्ट करती हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@chahattkhanna

चाहत खन्ना अपने तलाक के कारण भी ट्रोल हुईं। दरअसल, चाहत का अपने दूसरे पति से भी तलाक हो चुका है। ट्रोल करने वाले उन्हें मैसेज करते हैं, कमेट्स करते हैं कि वह एलिमनी के पैसे पर अपना जीवन चला रही हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

क्या शिवाजी साटम उर्फ एसीपी प्रद्युम्न की होगी ‘सीआईडी’ में वापसी?

एक्स (ट्विटर)
Read Now