सीरियल ‘सीआईडी’ ही नहीं इन फिल्मों में भी शिवाजी साटम ने निभाए दमदार किरदार

अमर उजाला

Sat, 5 April 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

सीरियल ‘सीआईडी’ दर्शकों का लंबे वक्त तक मनोरंजन करता रहा। छह साल के गैप के बाद इस सीरियल ने फिर से वापसी। सीरियल में शिवाजी साटम एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभाते हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

शिवाजी साटम उर्फ एसीपी प्रद्युम्न का सीरियल में एक चर्चित डायलॉग है, ‘दया, कुछ तो गड़बड़ है।’ इस डायलॉग को दर्शक खूब पसंद करते हैं। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि शिवाजी अब ‘सीआईडी’ का हिस्सा नहीं रहेंगे। उनके किरदार की सीरियल में मौत हो जाएगी। आपको हम यहां बता रहे हैं कि शिवाजी साटम ने ‘सीआईडी’ के अलावा फिल्मों में भी अभिनय किया है। जानिए, उनकी कुछ चर्चित फिल्मों के बारे में। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

संजय दत्त की फिल्म ‘वास्तव’ में शिवाजी साटम ने नामदेव का किरदार निभाया। यह संजय दत्त के किरदार रघु के पिता की भूमिका थी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@shivaaji_satam

अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ में भी शिवाजी ने रानी मुखर्जी के किरदार मंजरी के पिता का रोल किया था। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@shivaaji_satam

नाना पाटेकर की फिल्म ‘गुलाम-ए-मुस्तफा’ में भी अभिनेता शिवाजी ने दयानंद दीक्षित का रोल किया।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@shivaaji_satam

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘टैक्स नंबर 9211’ में भी उन्होंने अर्जुन बजाज का किरदार निभाया।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@shivaaji_satam

साथ ही वह ‘चाइना गेट’, ‘हसीना दिलरूबा’, ‘पिता’, ‘हथियार’ और ‘दाग-द फायर’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में नजर आए। कई मराठी फिल्मों में भी अभिनेता शिवाजी ने अभिनय किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@shivaaji_satam

शादी की खबरों के बीच करण कुंद्रा संग एयरपोर्ट पर नजर आईं तेजस्वी, जानिए कहां जा रहे हैं?

इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
Read Now