अमर उजाला
Tue, 29 April 2025
हाल ही में 'सीआईडी' शो में पार्थ समथान की एंट्री नए एसीपी के तौर पर हुई, इस एक्टर ने शिवाजी साटम के किरदार को रिप्लेस किया है।
यह बदलाव दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। पार्थ को नए एसीपी के तौर पर शो 'सीआईडी' में दर्शक पसंद नहीं कर पा रहे हैं।
जल्द ही शिवाजी साटम के किरदार की वापसी भी शो में हो सकती है।
हाल ही में पार्थ ने बताया कि उन्होंने भी शिवाजी साटम के साथ शूटिंग की है। इस शूटिंग का अनुभव यादगार रहा।
पार्थ कहते हैं कि हर कोई सेट पर शिवाजी साटम जी से प्रेरणा लेता है। उनसे मैंने भी काफी कुछ सीखा है।
पार्थ कहते हैं कि शिवाजी साटम उनके लिए पिता के समान हैं।
अब देखना होगा कि कब शो 'सीआईडी' में शिवाजी साटम के किरदार की वापसी होगी। इस वापसी के बाद क्या पार्थ शो से अलग हो जाएंगे? इस बारे में शो के मेकर्स की तरफ कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया।
अब कुशाल टंडन ने करण वीर मेहरा को किया ट्रोल, पहलगाम हमले के बाद कही थी कविता