सीरियल ‘सीआईडी’ में कोई कुछ नहीं बोलेगा, जानिए क्या है कारण?

अमर उजाला

Thu, 24 April 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

इन दिनों 'सीआईडी' का दूसरा सीजन दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह सीरियल छह साल बाद दोबारा से टेलीकास्ट हुआ। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम- सोनी टीवी

सीरियल में शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी, आदित्य श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आते हैं। हाल ही में शिवाजी साटम के किरदार एसीपी प्रद्युमन की सीरियल में मौत दिखाई गई। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

शिवाजी साटम के शो से चलने जाने के बाद मेकर्स ने एक अलग एक्सपीरिमेंट किया है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘सीआईडी’ में दर्शकों को साइलेंट एपिसोड देखने को मिलेगा। इस एपिसोड में बिना बोले केस को सुलझाया जाएगा। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

इस एपिसोड को शूट करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में दयानंद शेट्टी ने कहा, ‘साइलेंट एपिसोड को शूट करना बहुत चैलेजिंग था, साथ ही काफी क्रिएटिव काम भी रहा। हमें सिर्फ अपने इमाेशन, बॉडी लैंग्वेज से एक्टिंग करनी थी। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

सीरियल के दूसरे एक्टर आदित्य श्रीवास्व भी कहते हैं, ‘यह हमारे लिए नया अनुभव था और दर्शकों के लिए भी खास एक्सपीरियंस है। बिना बोले एक्टिंग करना काफी चैलेंजिग रहा। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘सीआईडी’ में शिवाजी साटम के चले जाने के बाद एसीपी का किरदार पार्थ समथान निभा रहे हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @

दर्शकों को शो से शिवाजी साटम का जाना और उनकी जगह पार्थ को देखना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। दर्शक फिर से शिवाजी साटम को शो में वापस देखना चाहते हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

पिंक ड्रेस में बार्बी जैसी क्यूट दिखीं अंकिता लोखंडे, फैंस को बताया सीक्रेट

इंस्टाग्राम@lokhandeankita
Read Now