लव जिहाद और पति पर निशाना... ट्रोल्स पर भड़कीं 'गोपी बहू' शहनवाज शेख संग शादी करने के बाद से ही देवोलीना के पीछे ट्रोल्स हाथ धोकर पड़ गए हैं लोग आए दिन एक्ट्रेस को धर्म के नाम पर ओछी बातें सुनाते हैं इतना ही नहीं वे देवोलीना की शादी को लव जिहाद भी बुलाते हैं ऐसे में अब एक इंटरव्यू में देवोलीना ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया देवोलीना बोलीं, हमें मिल-जुलकर रहने के बारे में ही आजतक सिखाया गया है और मैंने अपने लिए मुस्लिम लड़के को चुना मेरी शादी अच्छी चल रही है और कोई दिक्कत नहीं है देवोलीना के मुताबिक, मुस्लिम ही नहीं बल्कि खुद के धर्म के लोग भी उनसे गलत तरह से पेश आते हैं वह बोलीं- मैं इन 100 लोगों से अगर गीता का एक अध्याय पढ़कर सुनाने को बोल दूं तो देखना कैसे इनकी बोलती बंद हो जाएगी ...