'ये है मोहब्बतें' से मिली दिव्यांका को रियल लाइफ मोहब्बत छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने कई सीरियल्स में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं और आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं दिव्यांका अपने शोज के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं अभिनेत्री पहले शरद मल्होत्रा को डेट करती थीं, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया जिसके बाद वह बुरी तरह टूट गईं दिव्यांका को कभी नहीं लगा था कि उन्हें दोबारा प्यार होगा, लेकिन विवेक दहिया ने जब उनकी जिंदगी में एंट्री ली तो सब कुछ बदल गया दोनों की मुलाकात ये हैं मोहब्बतें के सेट पर हुई थी, जहां दोनों दोस्त बन गए धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उनके अफेयर की खबरें भी आने लगीं 2015 में दिव्यांका के जन्मदिन के मौके पर विवेक ने अभिनेत्री के पैरेंट्स के सामने उन्हें प्रपोज कर दिया इसके बाद दोनों ने भोपाल में ग्रैंड शादी की और अब खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं दिव्यांका