गौरव खन्ना ने संघर्ष के दिन किए याद, बोले- ‘जब मेरे पास पैसे नहीं थे तब…’

अमर उजाला

Wed, 19 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial

टीवी के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों कुकिंग रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो के एक एपिसोड में वह अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए नजर आए। 


 

Image Credit : इंस्टाग्राम

गौरव खन्ना शो  ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ पर बताते हैं कि जब वह एक्टर बनने के लिए मुंबई आए तो उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। यहां तक कि घर में खाना पकाने के लिए एक ही पैन होता था। वह इस पर भी खाना बनाते थे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

गौरव खन्ना बताते हैं कि शो में कुकिंग के नए टास्क को देखकर उन्हें अपने पुराने संघर्ष के दिन याद आने लगे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

 ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में गौरव ना सिर्फ बेहतरीन खाना बना रहे हैं बल्कि वह अपनी एक्टिंग, कॉमेडी के जरिए भी दर्शकों को हंसा रहे हैं। गौरव अवॉर्ड शोज भी होस्ट करते हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

गौरव खन्ना ने हाल ही में सीरियल ‘अनुपमा’ भी छोड़ा है, इसमें वह अनुज के किरदार में नजर आते हैं। उनके अपोजिट सीरियल में रुपाली गांगुली थीं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कृतिका कामरा ने शेयर कीं वेकेशन की बोल्ड तस्वीरें

इंस्टाग्राम@kkamra
Read Now