गौतम रोडे का करियर हिट तो निजी जिंदगी की चर्चा सुपरहिट छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता गौतम रोडे अपना जन्मदिन 14 अगस्त को मनाते हैं गौतम रोडे ने कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है इतना ही नहीं अभिनेता कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं गौतम ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आए सीरियल 'अपना अपना स्टाइल' से की थी गौतम रोडे को असली पहचान टीवी सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' और 'सूर्यपुत्र कर्ण' से मिली वह 'नच बलिए' को होस्ट कर चुके हैं गौतम रोडे ने साल 2002 में फिल्म अनर्थ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था 'अनर्थ' के बाद गौतम रोडे ने बॉलीवुड फिल्म 'अज्ञात' और 'अक्सर 2' में भी अभिनय किया गौतम रोडे ने अपने से 14 साल छोटी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी से शादी रचाई दोनों हाल ही में ट्विंस बच्चों के माता-पिता बने हैं ..