प्रेग्नेंट हैं युविका चौधरी? पति प्रिंस नरूला ने बताया सच बीते दिनों अफवाह उठी कि अभिनेत्री युविका चौधरी प्रेग्नेंट हैं वायरल रिपोर्ट में दावा किया गया कि युविका चौधरी और प्रिंस नरूला अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं हालांकि, अब इन अफवाहों पर खुद प्रिंस नरूला ने प्रतिक्रिया दी है प्रिंस ने पत्नी युविका की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को सिरे से नकार दिया है प्रिंस ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इस तरह की अफवाहें कहां से आती हैं' अभिनेता ने जोड़ा, 'मैं साफ कर देना चाहता हूं कि युविका प्रेग्नेंट नहीं हैं, अगर ऐसा होगा तो हम खुद इसकी जानकारी देंगे' सीटिए