अमर उजाला
Fri, 14 March 2025
बिग बॉस 18 के विनर और टीवी एक्टर करण वीर मेहरा, इसी शो की एक प्रतियोगी चुम दरांग के साथ होली मनाते हुए नजर आए। दोनों की इस रियालिटी शो के दौरान नजदीकियां बढ़ी थीं।
करण वीर मेहरा और चुम दरांग की जोड़ी को दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। इस जोड़ी को साथ में होली खेलते देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए।
करण वीर मेहरा ने चुम दरांग को गालों पर रंग लगाया और साथ में खूब मस्ती भी की। यह वीडियो देखकर इनके फैंस काफी खुश हुए। फैंस ने चुम और करण को होली की शुभकामनाएं दी।
करण वीर मेहरा अकसर ही चुम दरांग के साथ नजर आते हैं। लेकिन दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को अभी स्वीकार नहीं किया है।
रुपाली गांगुली पर चढ़ा होली का खुमार, को-एक्टर्स संग डांस करती दिखीं अभिनेत्री