यशोदा बन इन एक्ट्रेसेस ने दिखाई मां की ममता भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इस साल कान्हा का जन्मोत्सव देश में 6 सितंबर और 7 सितंबर को मनाया जाएगा कान्हा का उनकी मां यशोदा से बहुत ही प्यारा रिश्ता रहा, जब-जब भगवान की लीलाओं की बात आती है, तब-तब यशोदा माता का नाम आता है इस जन्माष्टमी जानते हैं टीवी सीरियल में किन-किन अभिनेत्रियों ने माता यशोदा बन सभी का दिल जीता है अभिनेत्री नेहा सरगम ने सोनी टीवी के शो 'यशोमती मैया के नंदलाला' में माता यशोदा का किरदार निभाया है रामानंद सागर के लोकप्रिय सीरियल 'श्रीकृष्णा' में माता यशोदा का किरदार दामिनी कंवल शेट्टी ने निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था अदिति सजवान ने 'जय श्री कृष्ण' और 'जय कन्हैया लाल की' में यशोदा मां का रोल निभाकर लोगों का दिल जीता था रीना कपूर ने 'राधा कृष्ण' में मां यशोदा बनकर लाखों लोगों का दिल जीता ...