अमर उजाला
Tue, 22 April 2025
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी जल्द ही एक टीवी रियालिटी शो में नजर आएंगे।
मुनव्वर बतौर गेस्ट इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं।
इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट कर रही हैं।
मुनव्वर जिस शो का हिस्सा बन रहे हैं, उसका नाम ‘लाफ्टर शेफ 2’ है। इस शो में प्रतियोगी खाना बनाते हैं, साथ ही जमकर कॉमेडी भी करते हैं।
‘लाफ्टर शेफ’ के पहले सीजन में भी मुनव्वर फारुकी नजर आए थे।
मुनव्वर फारुकी और भारती सिंह के बीच एक अच्छा रिश्ता है। जब ‘बिग बॉस 17’ में मुनव्वर थे तो भारती ने उन्हें सपोर्ट किया था।
शो ‘लाफ्टर शेफ 2' में मुनव्वर तो बतौर गेस्ट बनकर आ रहे हैं लेकिन उनसे पहले ही शो में कई कॉमेडियन नजर आ रहे हैं। कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी जैसे कॉमेडियन इस शो का हिस्सा हैं।
साथ ही करण कुंद्रा, एल्विश यादव जैसे सेलिब्रिटी भी शो में नजर आ रहे हैं। एल्विश और मुनव्वर पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।
जब गौरव खन्ना को ‘अनुपमा’ सीरियल में कास्ट करने पर उठे सवाल? अभिनेता ने साझा किया किस्सा