अमर उजाला
Sun, 6 April 2025
'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के अपकमिंग एपिसोड में कॉमेडियन, एक्टर मुनव्वर फारूकी बतौर गेस्ट नजर आएंगे। इस शो के प्रतियोगियों के सामने उन्होंने ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर वे लोग हैरान हुए।
मुनव्वर फारूकी ने बताया कि कुछ दर्शक सोचते हैं कि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आने वाले सेलिब्रिटी यहां पर खुद कोई भी डिश या खाना नहीं बनाते हैं। इनकी मदद की जाती है।
ऐसे में शो के एक प्रतियोगी और एक्टर गौरव खन्ना ने मुनव्वर फारूकी को कहा है कि वह खुद देख लें, जांच-पड़ताल कर लें। फिर मुनव्वर ने गौरव के साथ किचन एरिया में सारी चीजें देखीं।
इस शो में गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबाेली जैसे सेलिब्रिटी अपना कुकिंग का हुनर दिखा रहे हैं। जल्द ही 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का फिनाले एपिसोड भी टेलीकास्ट होगा।
गौरव खन्ना तो इस शो में ऐसा खाना बनाते हैं कि शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।
सीरियल ‘सीआईडी’ ही नहीं इन फिल्मों में भी शिवाजी साटम ने निभाए दमदार किरदार