अमर उजाला
Sat, 11 April 2026
‘बिग बॉस 19’ में इंफ्लुएंसर नगमा मिराजकर और आवेज दरबार साथ नजर आए थे। यह दोनों काफी वक्त से रिलेशनशिप में थे।
रियलिटी शो से बाहर आने के बाद इनके ब्रेकअप की खबरें उड़ने लगी थीं लेकिन इस मामले में दोनों ने चुप्पी साधे रखी।
आवेज दरबार के बर्थ डे सेलिब्रेशन में भी नगमा नजर नहीं आईं। इससे ब्रेकअप की खबरों पर फैंस को यकीन होने लगा।
हाल ही में नगमा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट प्यार को लेकर की है।
नगमा ने अपनी कई फोटो इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट की, साथ ही दो फोटोज पर क्रिप्टिक मैसेज भी लिखा।
एक फोटो में वह एक्सरसाइज कर रही हैं, इस फोटो पर लिखा है, ‘साल 2026 सेल्फ लव के नाम रहेगा।’
आगे एक फोटो में इंग्लिश गाने के लिरिक्स हैं, जिसमें लिखा है, ‘मुझे झूठा प्यार नहीं चाहिए।’ इन बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगमा और आवेज की राहें अब जुदा हो चुकी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नगमा और आवेज लगभग 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे हैं। इनकी शादी को लेकर भी बातें होने लगी थीं लेकिन अब ब्रेकअप की कहानी सामने आ रही है।
आमना शरीफ ने ट्रेडिशनल ड्रेस में दिए बोल्ड पोज