‘कसम से’ के पुष्कर याद हैं आपको? छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता नमन शॉ ने अपने अलग-अलग किरदारों से फैंस के दिलों को जीता है और आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं नमन ने 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज से कंटेस्टेंट के तौर पर अपनी शुरुआत की थी इसके बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नकुल विरानी से लेकर ‘कसम से’ के पुष्कर तक, हर किरदार में नमन बेहतरीन लगे हैं आखिरी बार नमन 2018 में 'लाल इश्क' और 'नागिन' में नजर आए थे 2019 में वह 'खतरा खतरा खतरा' में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए और इन दिनों पर्दे से दूर हैं अभिनेता ने आठ साल डेट करने के बाद 2017 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नेहा मिश्रा से शादी की थी शादी के तीन साल बाद कपल एक बेबी बॉय के माता-पिता बने नमन