अमर उजाला
Sat, 18 April 2026
पलक तिवारी अपनी अपकमिंग सीरीज 'लुक्खे' को लेकर चर्चा में हैं।
उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (2023) से अपना डेब्यू किया था।
उनका कहना है कि इस इंडस्ट्री में उन्हें आगे बढ़ने में जिस एक चीज ने सबसे ज्यादा मदद की है, वह है सब्र।
कई बार ऐसा भी हुआ है जब उन्होंने कोई फिल्म साइन की, लेकिन वह कभी शुरू ही नहीं हो पाई।
अपनी एक्टिंग के सफर के बारे में बात करते हुए पलक ने कहा 'मैं बहुत सब्र रखने वाली इंसान हूं।'
टीओआई ने पलक के हवाले से लिखा है 'यह बेचैनी कि सब कुछ कब शुरू होगा, तब होती है, जब आप बेसब्र होते हैं।'
उन्होंने बताया 'इंतजार ने मुझे कभी निराश नहीं किया। मेरे पास जो स्क्रिप्ट्स आई हैं, मैं उनसे खुश हूं, ये सौभाग्य की बात है।'
हाल ही में पलक तिवारी ने रैंप वॉक किया है। हालांकि उनका मानना है कि वह एक्टिंग में ज्यादा सहज हैं।
उन्होंने कहा फिल्म का सेट ही वह जगह है जहां मुझे होना चाहिए, यह घर जैसा लगता है।
सुरभि ज्योति ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, देखें तस्वीरें