क्या नए एसीपी की हो जाएगी 'सीआईडी' से छुट्टी? सीआईडी शो इन दिनों लगातार चर्चा में है। इस शो में अभिनेता पार्थ समथान की एंट्री हुई है। शो में वह नए एसीपी के रूप में नजर आए हैं। हालांकि, अब कयास लग रहे हैं कि जल्द ही इस शो से उनकी छुट्टी हो सकती है। दरअसल, हाल ही में पार्थ ने एक तस्वीर साझा की है, जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया। इस तस्वीर में पार्थ शो के पुराने एसीपी यानी शिवाजी साटम के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन जानकारी दी कि वह उनके साथ शूटिंग कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में शिवाजी साटम को लेकर खबरें आई थीं कि उनके किरदार का शो से अंत कर दिया गया है। हालांकि, शो में उनकी वापसी होती है या नहीं यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा। एंटर