अमर उजाला
Thu, 17 April 2025
पवित्रा पुनिया इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। जल्द ही उनकी एक शॉर्ट फिल्म ‘नफ्ज’ रिलीज होगी। इस फिल्म में उन्होंने अपने एक्स बाॅयफ्रेंड के साथ काम किया है।
शॉर्ट फिल्म ‘नफ्ज’ को दलजीत कौर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें लीड रोल में पवित्रा पुनिया और एजाज खान हैं। एजाज से पवित्रा का ब्रेकअप साल 2024 में हुआ।
अब एजाज और पवित्रा की शॉर्ट फिल्म रिलीज हो रही है लेकिन ब्रेकअप के चलते ये दोनों इसके प्रमोशन का हिस्सा शायद ही बने।
हाल ही में हिदुस्तान टाइम्स से की गई बातचीत में एजाज खान ने बताया कि उन्होंने यह शॉर्ट फिल्म तीन साल पहले शूट की थी। एजाज का कहना था, ‘हमने ये तीन साल पहले शूट किया था, इससे ज्यादा मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। प्रोड्यूसर दलजीत से जाकर पूछो।’
पवित्रा पुनिया ने अब तक इस शॉर्ट फिल्म के बारे में कुछ नहीं कहा है।
प्रोड्यूसर दलजीत ने भी एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि शॉर्ट फिल्म ‘नफ्ज’ में एजाज और पवित्रा की केमिस्ट्री काफी अच्छी है।
पवित्रा और एजाज की मुलाकात ‘बिग बॉस 14’ में हुई। इस शो में ही ये दोनों करीब आए। शो से बाहर आने के बाद अपने रिश्ते को पब्लिक भी किया।
आगे चलकर एजाज और पवित्रा के बीच मतभेद बढ़ गए और ये दोनों अलग हुए।
समुद्र किनारे सुकून के पल बिताती दिखीं दिव्यांका